बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ हिंदू जागरण समिति के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति भारत के सदस्यों ने शुक्रवार को बिजली विभाग

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ हिंदू जागरण समिति के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति भारत के सदस्यों ने शुक्रवार को बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया और दोषियों को सजा नहीं दी गई तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान उज्जवल मिश्रा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जहां पहले बिजली बिल लगभग 500 रुपये आता था, वहीं अब 5000 रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं।

मिश्रा ने यह भी कहा कि 400-500 रुपए प्रतिदिन कमाने वाले श्रमिकों को भी 80,000 रुपए तक के बिल थमाए जा रहे हैं। जिससे गरीब वर्ग पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। समिति के सुजीत सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर किसान, व्यापारी, छात्र और नौजवान सहित आम जनता के सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं से जबरन धन उगाही की जा रही है और उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि विभाग को गरीबों के इस उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।