सनातन संस्कृति और हिंदू एकता पर दिया जोर
Mau News - कोपागंज नगर में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि तुलसी राम ने हिंदू समाज को एकजुट रहने और सनातन संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज को अनुशासित नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

पूराघाट,हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ।सम्मेलन का शुभारंभ सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की रक्षा करने और हिन्दू समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरख प्रांत के शारीरिक शिक्षण प्रमुख तुलसी राम ने कहा कि विविधता में एकता है और यही हमारी संस्कृति है जो हम सभी को एक सूत्र में बांधती है। कहा कि हमारे यहाँ कभी भी राष्ट्र-राज्य की अवधारणा नहीं रही। हमारी संस्कृति ही हमारे राष्ट्र का निर्माण करती है।
कहा कि राज्य आते-जाते रहते हैं, लेकिन राष्ट्र सदैव बना रहता है। यही हमारा प्राचीन हिंदू राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज एक ज़िम्मेदार समाज है। उन्होंने सनातन धर्म को मानवता, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देने वाला बताते हुए, इसे बचाने के लिए हिन्दू समाज को जागरूक और संगठित रहने पर जोर दिया और लोगों को देश समाज में एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का आह्वान किया ताकि देश के विकास में उनके योगदान मिल सके। हिन्दू सम्मेलन के दौरान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान रागिनी सिंह, आर्यम जी, कैलाश वर्मा, संतोष जायसवाल, मनोज बरनवाल, अखिलेश तिवारी, गोपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


