Mau News: हिंदी दिवस पर रोटरी क्लब प्राइड मऊ ने आयोजित किया वाद-विवाद प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: - छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया अव्वल आई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित मऊ, संवाददाता। हि

Mau News: हिंदी दिवस पर रोटरी क्लब प्राइड मऊ ने आयोजित किया वाद-विवाद प्रतियोगिता

Mau News: मऊ, संवाददाता। हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब प्राइड, मऊ द्वारा मंगलवार को एक स्कूल में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ‘क्या व्यक्ति की पहचान उसकी उपलब्धियों से होती है या उसके चरित्र से?’ इस विषय पर छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता मे विद्यार्थियों ने अपनी विचारधारा को तार्किक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रथम पुरस्कार येलो हाउस की कुमारी कामया राय, वैश्वी राय, अनुष्का सिंह, मणिकर्णिका राय, द्वितीय पुरस्कार ब्लू हाउस की आस्था चौहान, श्रेयांश राय, कृष कुमार सिंह, ऋषभ सिंह, तृतीय पुरस्कार रेड हाउस की निहारिका चौधरी, कसफ फिरदौस, सूर्य प्रताप यादव, अदिति और चतुर्थ पुरस्कार ग्रीन हाउस की श्वेता, राघव रंजन, मानसी सिंह, रिशव रंजन रहे।

सभी विजेताओं को जो पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक विजय बहादुर पाल ने कहा कि हिंदी दिवस केवल भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि हिंदी को व्यवहार और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनाने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और नेतृत्व के गुण विकसित करती हैं। क्लब के अध्यक्ष विशाल शर्मा और सचिव डॉ.रघुनन्दन अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय परिवार और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं रोटरी क्लब प्राइड क्लब के अध्यक्ष विशाल शर्मा, सचिव रघुनंदन अग्रवाल, सदस्य जितेंद्र राखोलिया, पंकज खंडेलवाल, अनूप खंडेलवाल, सौरभ मधेसिया, गिरिराज शरण अग्रवाल, अजय अग्रवाल उपस्थित थे।--------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमऊMau News: हिंदी दिवस पर रोटरी क्लब प्राइड मऊ ने आयोजित किया वाद-विवाद प्रतियोगिता