Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsHeavy Rain Devastates Rice Crop in Mau District Farmers in Distress
बारिश थमने से मिली राहत, पैदावार घटेने की संभावना

बारिश थमने से मिली राहत, पैदावार घटेने की संभावना

संक्षेप:

Mau News - मऊ जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं। धान की फसलें गिर गई हैं और जिन फसलों को काटकर खेतों में रखा गया था, वे भी भीग गई हैं। मौसम रविवार को साफ हुआ, लेकिन किसानों की चिंता बनी हुई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि उपज प्रभावित होगी।

Nov 02, 2025 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। मोंथा का असर जिले में पांच दिनों तक देखने को मिला। मंगलवार से शनिवार को जिले में हुई बारिश ने किसानों की कम तोड़ कर रख दी है। लगातार बारिश और हवा से खेतों में धान की फसलें गिर गई हैं। काट कर खेतों में छोड़ दी गई धान की फसल भीग चुकी है। फसल गिर जाने एवं काट कर रखी वाली भीगने से धान का उत्पादन प्रभावित होगा। हालांकि रविवार को मौसम साफ हो गया और धूप निकली आई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। जनपद में पांच दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोजाना बारिश होने से मौसम पूरी तरह खराब हो गया था और किसानों की कमर तोड़ दिया। हल्की से मध्यम बारिश ने खेतों में जलभराव कर दिया। फसल गिर गई है। पक कर तैयार फसल जिसके काटने की तैयार में किसान था वह बारिश की वजह से खेतों में गिर कर पानी में डूब गई है। बहुत से किसानों ने बारिश से पहले धान को काट कर सूखने के लिए खेतों में छोड़ दिया था वह भीग कर वहीं पड़ी है। मौसम रविवार को साफ तो हो गया। सुबह से ही तेज धूप निकल आई है। लेकिन कभी-कभी बादल आ जा रहे, इससे किसानों में चिंता की लकीर छाई हुई। कृषि वैज्ञानिक कहते हैं कि उपज प्रभावित होगी। भीगे धान से बीज का अंकुरण किसानों के लिए मुश्किल होगा। किसान रामअवध, दिनेश, अमरीश, राजेश कहते हैं कि किसी तरह से खेती की थी लेकिन अब सब कुछ बरबाद होता नजर आ रहा है।