Mau News: रोटरी क्लब प्राइड मऊ के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
Mau News: - स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया रोटरी क्लब प्राइड मऊ के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजनरोटरी क्

Mau News: मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब प्राइड के स्थापना दिवस के अवसर पर समाजसेवा की भावना को समर्पित एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन निजामुद्दीनपुरा स्थित एक विद्यालय में किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यालय के स्टाफ के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.जी एस अग्रवाल, नेत्र चिकित्सक डॉ.गुंजन गर्ग, डॉ.रघुनन्दन अग्रवाल, दंत चिकित्सक डॉ.रूचि अग्रवाल, डॉ.श्रेया गुप्ता, सर्जन डॉ.आनंद जायसवाल, जनरल फिजिशियन डॉ.योगेन्द यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.आकांशा गुप्ता ने सभी कर्मचारी एवं शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें परामर्श दिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दैनिक जीवन में संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम संयोजक डा.जीएस अग्रवाल ने कहा कि ‘स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है’ और इसी सोच के साथ क्लब भविष्य में भी जनहित से जुड़े स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करता रहेगा। प्रबंधक मुरलीधर यादव ने इस स्वस्थ परिक्षण शिविर की इस पहल की सराहना करते हुए क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विशाल शर्मा, सचिव डॉ.रघुनन्दन अग्रवाल, आज़ाद यादव, सुशील अग्रवाल, रत्नेश सिन्हा, अजय अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता की और शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।


