महायज्ञ के पंचम दिवस हनुमान चालीसा का हुआ सामूहिक पाठ
Mau News - मधुबन में श्री संकट मोचन दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा हनुमान चालीसा महायज्ञ का आयोजन किया गया। पांचवें दिन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कथा व्यास पूज्य विश्वम्भर जी महाराज ने ताड़का वध की कथा सुनाई। कई भक्त इस अवसर पर उपस्थित रहे।

मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद । श्री संकट मोचन दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा महायज्ञ एवं श्री हनुमंत कथा के पांचवें दिन शनिवार की शाम कथा पंडाल में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान हनुमान चालीसा की चौपाइयां वातावरण में गूंजती रही माहौल अत्यंत ही भक्तिमय रहा। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात मंदिर समिति द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। सायंकाल आयोजित हनुमंत कथा के पांचवें दिन व्यास पीठ से कथा व्यास पूज्य विश्वम्भर जी महाराज ने ताड़का वध की कथा सुनाया। कहा कि प्रभु श्रीराम ने एक ही बाण से ताड़का के प्राण हर लिए और उसे दीन जानकर अपना परमधाम प्रदान किया।
हनुमंत कथा से पहले अशोक बरनवाल, अनिकेत गुप्ता, संजय गुप्ता मनोनीत सभासद प्रेमभूषण पांडेय ने विधिवत पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर अमित कुमार गुप्ता, संतोष जायसवाल, प्रियांशु शर्मा, शुभम जायसवाल, उमेश, उत्कर्ष, वैभव, सुधांशु, विशु मौर्य, हरिओम, प्रशांत, नागेंद्र व अन्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


