ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊअलग-अलग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल

अलग-अलग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल

थाना क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुइ दुर्घटनाओं में किशोर व महिला सहित आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। नगर के औसतपुर...

अलग-अलग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल
हिन्दुस्तान टीम,मऊSun, 24 Mar 2019 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुइ दुर्घटनाओं में किशोर व महिला सहित आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। नगर के औसतपुर मुहल्ला समीप आजमगढ-गाजीपुर राज्य मार्ग पर छुट्टा पशुओं को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर वाइक सवार गिर पड़ा। जिसके चलते गांव निवासी आमीर पुत्र सेराज अहमद 16 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पचिश्ता-मोलनापुर की है। जहां शनिवार की देर शाम छत पर चढ़कर लटक रही बिजली का तार ठीक करने के दौरान विद्युत स्पर्श के चलते छत से नीचे गिरकर 35 वर्षीय संतोष यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल मे भर्ती कराया। तीसरी घटना भी शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम डडारी समीप भैंसही नदी के पुल पर घटित हुई है। जहां चिरैयाकोट की तरफ से सवारी लेकर मुहम्मदाबाद की तरफ जा रही आटोरिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसके चलते उसमे सवार मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भुजही निवासी झिल्लु बनवासी 70 बर्ष सहित पत्नी शान्ति 65, पुत्र लल्लन वनवासी 35 समेत चालक तुफानी सरोज 30 ग्राम डडौरा थाना रानीपुर निवासी गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने मुहम्मदाबाद गोहाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजवा कर आवश्यक कार्रवाई की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें