Mau News: समूह सखियों ने 20 हजार रुपये मानदेय करने की उठाई मांग
Mau News: - ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर की नारेबाजी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनसमूह सखियों ने 20 हजार मानदेय करने की उठाईसमूह सखियों ने 20 हजार मानदेय करने की उठाईसमूह सख

Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकासखंड कोपागंज की समूह सखियों ने अपने वर्तमान मानदेय में वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों ने वर्तमान में मिल रहे 2,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय को बढ़ाकर न्यूनतम 20,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की है।
समूह सखियों की मांगें
समूह सखियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के गठन, समूहों के बैंक खाते खुलवाने, नियमित बैठकों का आयोजन, प्रस्ताव तैयार करने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ दिलाने तथा समूहों के फंड की मांग और ऑनलाइन फीडिंग सहित कई महत्वपूर्ण कार्य उनके द्वारा किए जाते हैं। ज्ञापन में समूह सखियों ने 9 सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें मानदेय बढ़ाकर 750 रुपये प्रतिदिन किए जाने, 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, छह माह का मातृत्व अवकाश, यात्रा भत्ता, मानदेय का डीबीटी के माध्यम से भुगतान, प्रत्येक माह समय से मानदेय दिए जाने, मोबाइल रिचार्ज की सुविधा के साथ मोबाइल या लैपटॉप उपलब्ध कराने, नियुक्ति पत्र जारी करने तथा समूह सखियों को स्थायी किए जाने की मांग शामिल है। समूह सखियों का कहना है कि वर्तमान महंगाई, कार्यभार, जिम्मेदारियों और नियमित आवागमन में होने वाले खर्च को देखते हुए 2,000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय पर्याप्त नहीं है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से मांग किया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव सक्षम उच्च अधिकारियों को आवश्यक अनुशंसा के साथ भेजा जाए.

