Grand Wrestling Event Celebrated on Big Day in Mau कुश्ती में 35 जोड़ी पहलवानों ने आजमाएं दांव, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsGrand Wrestling Event Celebrated on Big Day in Mau

कुश्ती में 35 जोड़ी पहलवानों ने आजमाएं दांव

Mau News - मऊ में जंगपाल सिंह अखाड़ा भलया के नेतृत्व में बुधवार को भव्य कुश्ती का आयोजन हुआ। 35 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया, जिसमें बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, अयोध्या और बनारस के पहलवान शामिल थे। कुश्ती का शुभारम्भ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 27 Dec 2024 12:14 AM
share Share
Follow Us on
कुश्ती में 35 जोड़ी पहलवानों ने आजमाएं दांव

मऊ। जंगपाल सिंह अखाड़ा भलया के नेतृत्व में बड़ा दिन के अवसर पर बुधवार को भव्य कुश्ती का आयोजन राम जानकी कुटी भलया में आयोजित किया गया। इसी कुश्ती में 35 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। दंगल में बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, अयोध्या, बनारस, के पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती का शुभारम्भ सुमित भलया और अभिषेक बनारस के बीच कुश्ती से हुई। इसमें अभिषेक ने सुमित को पटखनी दी। रंजीत भलया और राहुल बनारस के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। संदीप भलया और अनिल गाज़ीपुर के बीच कुश्ती संदीप विजई रहे। रंजीत बलिया एवं विवेक गाज़ीपुर के बीच कुश्ती में रंजीत ने पटखनी दी। आदित्य सरवा और कल्लू गाजीपुर के बीच कुश्ती में कल्लू ने बाजी मारी। राहुल बनारस और चंद्रजीत अयोध्या के बीच कुश्ती चली चंद्रजीत अयोध्या ने कुश्ती जीता। पिंटू भलया अजीत अयोध्या के बीच कुश्ती अजीत ने बाजी मारी। मुन्ना गाज़ीपुर और सौरभ बनारस के बीच कुश्ती बराबर पर रही। राजू गाज़ीपुर और शंकर बनारस के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। संतोष वाराणसी और राहुल बलिया के बीच कुश्ती भी बराबरी पर रही। दंगल का संचालन हरिवंश यादव पहलवान ने किया। दंगल के दौरान अशोक सिंह भाजपा नेता, बाबूलाल यादव पूर्व प्रधान, सूर्यभान यादव, विजय प्रताप सिंह भाजपा नेता, तेज बहादुर सिंह नाहर, अनिल सिंह, कन्हैया सिंह, त्रिभुवन सिंह, मंगल सिंह, रामसरिख यादव, बैजनाथ यादव पहलवान, हृदय नारायण सिंह, संजय सिंह, छन्नू यादव पूर्व प्रधान, सुरेंद्र यादव, आशीष यादव, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।