श्रीराम कथा में राम विवाह प्रसंग का हुआ सजीव मंचन

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

- धौरहरा-भातकोल में चल रहा आयोजन, जयकारे से गुंजायमान हुआ वातावरण श्रीराम कथा में राम विवाह का हुआ सजीव मंचनश्रीराम कथा में राम विवाह का हुआ सजीव मंचन

श्रीराम कथा में राम विवाह प्रसंग का हुआ सजीव मंचन

मुहम्मदाबाद गोहना/नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के ग्राम धौरहरा-भातकोल में चल रहे ‘सुनिए कथा रघुनाथ’ कार्यक्रम का शुभारम्भ घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अयोध्या से पधारी मानस कोकिला प्रियंका पाण्डेय ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने राम-सीता विवाह प्रसंग को अत्यंत रोचक और जीवंत शैली में प्रस्तुत किया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। कथा के दौरान मिथिला के नर-नारियों द्वारा प्रभु राम के प्रति समर्पण और प्रेम का सुंदर चित्रण किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में चारों भाइयों की सजीव झांकी, रथ और गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई।

बारातियों के स्वागत के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी। मानस पंडाल में पहुंचने के बाद विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया तथा भगवान को आशीर्वचन अर्पित किए। कार्यक्रम में आयोजन समिति सनातन धर्म सेवा समिति अध्यक्ष ललित कुमार मिश्रा, संतोष उपाध्याय, मनोज पांडेय, सुभाष सैनी, शिवम पांडेय, राजकुमार वर्मा, अरविंद शर्मा उर्फ गुड्डू, मनोज प्रजापति, योगेंद्र शर्मा, अरविंद मिश्रा, अमित कुमार कनौजिया, हरिशंकर पांडेय, संजय कुमार मिश्रा, सोनू गुप्ता, नंदलाल साहनी, दुर्गा चौहान आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।