Mau News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ यात्रा

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ले तो दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। प्राचीन हनुमान मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा नगर क्षेत्र के म

Mau News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ यात्रा

Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर क्षेत्र में गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। भगवान कृष्ण ,बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा आकर्षक रथ में सवार होकर जब नगर क्षेत्र में निकले तो दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। प्राचीन हनुमान मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा नगर क्षेत्र के मुख्य सड़क होते हुए गुजरा तो श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारी। यात्रा के दौरान भजन कीर्तन और जयकारों से वातावरण काफी देर तक गुंजता रहा। यात्रा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद भगवान जगन्नाथ भाई बलदाऊ और बहन सुभद्रा के लिए छप्पन भोग के पकवान बनाए गए।

इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। रथ यात्रा में मोती चन्द जायसवाल, विद्यासागर गुप्ता,हरिशंकर जायसवाल, मुन्नू वर्मा, संजय गुप्ता, दीलिप जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, अंजनी सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMau News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ यात्रा