रोजा इफ्तार का किया गया आयोजन

Mar 14, 2026 02:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ में एम.ए.ए फाउंडेशन के प्रांगण में रमज़ान के 23वें दिन एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। समाजसेवी जमाल अर्पण द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना था।

रोजा इफ्तार का किया गया आयोजन

मऊ, संवाददाता। नगर के मुहल्ला डोमनपुरा स्थित एम.ए.ए फाउंडेशन के प्रांगण में रमज़ान के 23वें दिन भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन समाजसेवी जमाल अर्पण द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने भाग लिया। इफ्तार पार्टी में स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व संगठनों के लोग शामिल हुए। इफ्तार पार्टी के दौरान सभी अतिथियों और स्थानीय लोगों ने एक साथ रोज़ा इफ्तार कर रमज़ान के पाक महीने की बरकत और अहमियत का संदेश दिया। इस अवसर पर जमाल अख्तर अर्पण ने बताया कि रमज़ान के इस पवित्र माह में समाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है।

इस तरह के आयोजन से लोगों में सामूहिक रूप से इफ्तार व एकता और सद्भाव का संदेश मिलता है, रमज़ान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी प्रेम मजबूत होता है।इस अवसर पर पूर्व विधायक कामरेड इम्तियाज़ अहमद, नगरपालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी, समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी, आबिद अख्तर, ज़फर क्राउन, रईस युनाइटेड, शकील युनाइटेड, फिरोज़ अर्पण, मोलवी अनस, बुनकर नेता इकबाल अहमद, अबूबकर अंसारी, मोहम्मद अंसारी, खालिद अंसारी, अज़हर फैज़ी, फख्रे आलम, सईदुर्रहमान, ज़हीर सेराज, सालिम अंसारी, अल्तमश अंसारी, ऐमन अरसलान, शफीकुर्रहमान पहलवान, शब्बू, फरहान हाशिम, डॉ शाहिद, डॉ खालिद, डॉ जमशेद, डॉ ज़्याउल्लाह, मौलाना इफ्तिखार अहमद मिफ्ताही, मौलाना सरफ़राज़ फैज़ी, मोलवी अजमल आदि मौजूद रहे l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।