Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsGovernment Vehicle Misuse Sparks Outrage in Dohrighat Investigation Demanded
नपं के वाहनों से हो रहे निजी काम, लोगों में रोष

नपं के वाहनों से हो रहे निजी काम, लोगों में रोष

संक्षेप: Mau News - दोहरीघाट में नगर पंचायत के सरकारी वाहनों का दुरुपयोग हो रहा है। मंगलवार को कूड़ा और हाइड्रोलिक वाहन एनएचएआई के होर्डिंग्स लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए। इस पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। सरकारी नियमों के अनुसार, इन वाहनों का उपयोग केवल विभागीय कार्यों के लिए होना चाहिए।

Tue, 18 Nov 2025 03:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के सरकारी वाहनों का धड़ल्ले से दुरुपयोग किया जा रहा है। मंगलवार को कूड़ा वाहन एवं हाइड्रोलिक वाहन से खंभों पर एनएचएआई के होर्डिंग्स लगाते हुए दिखाई दिए। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। नगर पंचायत दोहरीघाट के अरविंद सोनकर, उज्ज्वल जायसवाल, पंकज मध्देशिया, मोहित, रामप्रसाद आदि लोगों का कहना है कि इस प्रकार की तस्वीर आए दिन देखने को मिलती है। कभी नगर पंचायत के वाहन से किसी व्यक्ति विशेष का निजी सामान यहां से वहां पहुंचाया जाता है तो कभी विभागीय कर्मचारी या जिम्मेदारों के नजदीकी घरेलू सामान ढोते दिख जाते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब की नियमों के मुताबिक सरकारी वाहनों का उपयोग सिर्फ संबंधित विभागीय कार्य के लिए ही किया जाना चाहिए अन्यथा वाहन कार्यालय में खड़ा किया जाना चाहिए पर यहां की स्थिति बिलकुल भिन्न है। यहां सरकारी वाहन कभी भी किसी कारखास का निजी कार्य के लिए लगाया गया देखा जा सकता है। इससे हर माह सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सभासद प्रतिनिधि अरविंद सोनकर ने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। साथ ही जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया जाएगा। इसके बाद बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं ईओ मनोज कुमार ने बताया कि विभागीय मंत्री का कार्यक्रम होने से वाहनों को लगाया गया है। साथ ही एनएचएआई ने इसकी रसीद कटवा कर पैसा जमा किया है। कहीं भी वाहनों का दुरुपयोग नही हो रहा है।