ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊहाहानाला पर खतरा बिन्दू के उपर बह रही घाघरा नदी

हाहानाला पर खतरा बिन्दू के उपर बह रही घाघरा नदी

घाघरा नदी के जलस्तर में आये उफान के चलते तटवर्ती क्षेत्रों के गांवों में समस्या और गहराई। उधर परसिया जयराम गिरि हाहा नाला का रेगुलेटर पर जलस्तर...

हाहानाला पर खतरा बिन्दू के उपर बह रही घाघरा नदी
हिन्दुस्तान टीम,मऊTue, 26 Oct 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

दुबारी। घाघरा नदी के जलस्तर में आये उफान के चलते तटवर्ती क्षेत्रों के गांवों में समस्या और गहराई। उधर परसिया जयराम गिरि हाहा नाला का रेगुलेटर पर जलस्तर 66.36 मीटर तक पहुंच गया है। खतरा निशान 66.31 से लगभग पांच सेंटीमीटर ऊपर है। मधुबन तहसील क्षेत्र के उत्तरी दिशा में स्थित घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मुख्य मार्ग डूब गये हैं और दर्जनों गांवों के संपर्क मार्ग डूब गये हैं। दर्जनों गाँव घाघरा नदी के टापू में हुएं और कई सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में बाढ़ का पानी पहुंचा गया है। दुबारी से बिंटोलिया मार्ग जलमग्न होने के कारण राहगीरों को बाजार हाट वगैरह के लिए आना जाना बंद हो गया है। पशुओं को लिए चारे की उत्पन्न हो गया है। मुख्य मार्गों पर जलजमाव के चलते छात्र-छात्राओं के साथ ही आने जाने वाले सभी राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें