ग्राम प्रधान ने असहाय लोगों में बांटे कंबल
Mau News - ग्राम पंचायत गौरीडीह की प्रधान अन्द्रिका यादव ने दो दर्जन से अधिक गरीबों और असहायों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, जिससे वे ठंड में परेशान हैं। समाज के...

दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरीडीह में ग्राम प्रधान अन्द्रिका यादव ने दो दर्जन से अधिक गरीबों, असहायों को कंबल का वितरण किया। इस दौरान कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए।
ग्राम प्रधान अन्द्रिका यादव ने कहा कि गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता हूं। गरीबों की सेवा पुण्य का काम है। गर्म कपड़े के अभाव में असहाय और गरीब परेशान हैं। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के साधन संपन्न लोगों के साथ समाजसेवी संगठनों को भी गरीबों को ठंड से बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।