हिस्ट्रीशीटर को उठा ले गई गाजीपुर एसओजी
Mau News - मऊ के बृजबिहार कॉलोनी में किराए पर रह रहे हिस्ट्रीशीटर संजय यादव को गाजीपुर की एसओजी ने मंगलवार भोर में गिरफ्तार किया। वह हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में फरार था। मऊ पुलिस को इसकी भनक नहीं...

मऊ। बृजबिहार कॉलोनी में किराए पर रह रहे हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार भोर में गाजीपुर की एसओजी उठा ले गई। वह हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। छापेमारी की भनक मऊ पुलिस को नहीं लग पाई। गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी संजय यादव हिस्ट्रीशीटर है। वह आजमगढ़ जिले के जहानागंज ब्लाक का पूर्व प्रमुख रहा है। गाजीपुर जिले में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस और एसओजी उसकी तलाश में जुटी थी। एसओजी को सूचना मिली कि संजय मऊ शहर कोतवाली के बृजबिहार कॉलोनी स्थित एक किराए के कमरे में छिपकर रहा है।
मुखबिर की सूचना पर सादे वर्दी में तीन वाहनों के साथ आए एसओजी ने मंगलवार भोर में उसे उठा ले गई। जिले की पुलिस को भनक भी नहीं लग सकी। शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर को गाजीपुर जिले की एसओजी उठाकर ले गई। उसके ऊपर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




