विश्व यूनानी दिवस पर 130 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Feb 11, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - विश्व यूनानी दिवस पर शाही कटरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 130 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाएं वितरित की गईं। यूनानी फिजिशियन डॉ. एस. खालिद ने मरीजों को जीवनचर्या सुधारने के टिप्स दिए। महिला चिकित्सक डॉ. आफरीन ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

विश्व यूनानी दिवस पर 130 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मऊ, संवाददाता। विश्व यूनानी दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शाही कटरा में आयोजित किया गया। इस दौरान 130 से अधिक मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा का वितरण यूनानी फिजिशियन डॉ. एस. खालिद ने किया। शिविर के दौरान ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर एवं फेफड़ों की जांच किया गया। यूनानी फिजिशियन डॉ. एस. खालिद ने मरीजों को अपनी जीवनचर्या में सुधार लाने के लिए टिप्स दिए। महिला चिकित्सक डॉ. आफरीन ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें सलाह प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. फैसल, डॉ. एम फहद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।