सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - दोहरीघाट में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया द्वारा रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और कई मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों का परीक्षण किया।

सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

दोहरीघाट (मऊ)। नगर पंचायत कस्बे के बाबा मेलाराम मंदिर परिसर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया की तरफ से रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उद्घाटन बाबा मेला राम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाबचंद गुप्ता, आरएसएस बलिया विभाग कार्यवाहक विनोद वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. फैजान और आचार्य श्यामजी पांडेय ने भरत भैया के साथ संयुक्त रूप से किया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे। वहीं, दर्जनों मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनपद समेत लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हड्डी, नस एवं जोड़ रोग, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, नाक-कान-गला रोग, कार्डियोलॉजी, दंत रोग और बाल रोग से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया।

शिविर में डॉ. आरबी यादव, डॉ. अंकित, डॉ. गोवर्धन पांडेय, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मुकेश सिंह, डॉ. सुमित आर्या, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. एसके सिंह, रामप्रसाद सोनकर, नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।