
मोतियाबिंद के नि:शुल्क आपरेशन के बाद वाराणसी से मऊ पहुंचे 35 बुजुर्ग
Mau News - रोटरी क्लब के तत्वावधान में 35 वृद्धजनों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन वाराणसी में किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी वृद्धजनों का स्वागत अलीनगर स्थित क्लब के कैम्प कार्यालय पर किया गया। 25 जनवरी को अगला नि:शुल्क मोतियाबिंद कैंप आयोजित किया जाएगा।
मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब के तत्वावधान में 35 वृद्धजनों का नि:शुल्क ऑपरेशन वाराणसी में कराया गया। मंगलवार को आपरेशन के बाद सभी 35 वृद्धजनों के जिला मुख्यालय पहुंचने पर क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया। नि:शुल्क ऑपरेशन के बाद वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह और सचिव डॉ. एस. खालिद ने बताया कि दो दिन पूर्व रविवार को आयोजित कैंप के दौरान 100 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया था। नेत्र परीक्षण के उपरांत 35 लोगों को मोतियाबिंद के नि:शुल्क आपरेशन के लिए चयनित किया गया था। रोटरी क्लब के तत्वावधान में चयनित 35 लोगों का नि:शुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन वाराणसी स्थित आई अस्पताल में किया गया।
मंगलवार को बस के माध्यम से सभी 35 वृद्धजन अलीनगर स्थित क्लब के कैम्प कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर क्लब के सदस्यों ने सभी वृद्धजनों का स्वागत किया। आगामी 25 जनवरी को अगला नि:शुल्क मोतियाबिंद का कैंप आयोजित किया गया है। इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ.एके सिंह, सचिव डॉ. एस खालिद, संयोजक प्रदीप सिंह, सहसंयोजक पुनीत श्रीवास्तव, तेज प्रताप तिवारी, कोषाध्यक्ष मनीष तानवानी, सौरभ बरनवाल, प्रो. एके मिश्रा, रोटेरियन अजीत सिंह, डॉ. नासिर अली आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




