नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित हुए 65 लोग

Apr 05, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ में रोटरी क्लब के तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 65 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने किया। रोटरी क्लब आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सहायता प्रदान करेगा।

नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित हुए 65 लोग

मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में रोटरी क्लब के तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और आपरेशन शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 65 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि रोटरी क्लब की पहल पर जरुरतमंदों की स्वास्थ्य सेवा के लिए उठाया गया कदम काफी सराहनीय है। रोटरी क्लब के सचिव डॉ. एस खालिद ने बताया कि कैम्प का लक्ष्य जरुरतमंदों को अधिक से अधिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराकर उनको आंखों की रोशनी का वापस दिलाना है।

अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि जो लोग आर्थिक तंगी या गरीबी के कारण आंखों का इलाज नहीं करा पा रहे हैं उन्हें भी आंखों का स्वास्थ्य लाभ मिलना चाहिए। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सभी चयनित मरीजों की जांच, आपरेशन, दवा, वाराणसी आनेजाने, रहने और खानेपीने का सभी खर्च रोटरी क्लब वहन करेगा। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रीना कुमारी शाह ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से चयनित 65 लोगों का ऑपरेशन वाराणसी में किया जाएगा। इस अवसर पर जीएनएम किरन सिंह, विजन टेस्ट स्वीटी, काउंसलर अभय यादव, जमशेद अनवर, फरहान सऊद, रोटेरियन मनीष तानवानी, एमएए फाउण्डेशन के चेयरमैन जमाल अर्पण, एमएए फाउण्डेशन के महासचिव अहमद खिजिर,डॉ. एस खालिद, मऊ साड़ी व्यापार एसोशिएशन के महासचिव शफीकुर्रहमान, डॉ. नासिर अली, रफअत नसीम, साजिद गुफरान आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।