ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने किया प्रदर्शन
सचित्र : 11ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने प्रदर्शनठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने प्रदर्शनठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने प्रदर्शनठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने

मऊ। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिला महामंत्री हृदय नारायण राय के नेतृत्व में दर्जनों पीड़ित लोगों ने मांगों के समर्थन में गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित लोगों ने भुगतान करो या सत्ता छोड़ो के नारे के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर संसद द्वारा पारित बुड्स एक्ट के तहत अपनी फंसी हुई धनराशि के भुगतान की मांग की। साथ ही चेताया कि बुड्स एक्ट के सात साल पूरा होने पर 31 जुलाई को सुबह दस बजे संसद भवन नई दिल्ली का घेराव करेंगे और प्रधानमंत्री से भुगतान करो या सत्ता छोड़ो की मांग अहिंसक सत्याग्रह के माध्यम से करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


