कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ
सूरजपुर में चार दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन शुरू हुआ। यज्ञाचार्य उषा शर्मा के मंत्रोचार के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। पीत वस्त्रधारी कन्याओं ने कलश धारण कर शोभा यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए धार्मिक वातावरण का निर्माण किया।

सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बडरांव विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय कपरियाडीह के समीप क्रीड़ा प्रांगण में मंगलवार से आयोजित चार दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। गायत्री पीठ आजमगढ़ से पधारी यज्ञाचार्य उषा शर्मा के वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ। कलश यात्रा में पीत वस्त्रधारी कुआरी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कम्पोजिट विद्यालय कपरियाडीह के समीप क्रीड़ा प्रांगण से निकलकर कलश शोभा यात्रा सुल्तानपुर, कटाईचवर बनाफा, मुहम्मदपुर हसनपुर भ्रमण करते हुए पहुंचा।
जहां पर पुन: मां सरयू माता गायत्री व अन्य देवी देवताओं का गायत्री पीठ आजमगढ़ यज्ञाचार्य उषा शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ मुख्य यजमान के द्वारा नहर में बह रहा मां सरयू नदी के जल को कलश में भरा गया। कलश में पवित्र जल भरकर कलश शोभा यात्रा यज्ञस्थल पहुंची। यहां कलश स्थापना के दौरान माता गायत्री सहित अन्य देवी देवताओं के नाम के जयघोष व धार्मिक वातावरण से सम्पूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा एवं आयोजन में गायत्री परिवारजिला संयोजक रामसुख यादव, रामप्रसाद सिंह, गंगाधर राय, भेखराज प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, भुल्लन, डाक्टर अमरनाथ सिंह, प्रधान कपरियाडीह, नगर पंचायत अध्यक्ष घोसी मुन्ना गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, पतिराम सहित अन्य शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


