
मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने की करें कार्रवाई
Mau News - - खाद्य पदार्थों के निर्माण, थोक और फुटकर प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के निर्देश मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय रोक लगाने की करेंमिलावटी खाद्य पदार्थों
मऊ, संवाददाता।अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण, थोक और फुटकर प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और छापेमारी के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बनाए जाने वाले भोज्य पदार्थों का गुणवत्ता युक्त होने तथा उसकी नियमित जांच करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिया। उन्होंने बताया कि आम जनमानस को अच्छी गुणवत्ता और शुद्धता के साथ सुरक्षित औषधियां प्रदान करने के लिए विभाग की औषधि अनुभाग द्वारा एलोपैथिक, होम्योपैथिक ड्रग्स और कॉस्मेटिक निर्माण इकाइयों व औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जाता है।
इसके दौरान निरीक्षण में संदिग्ध औषधियों को जांच के लिए भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि जनपद में थोक औषधि विक्रय लाइसेंस की संख्या 1444, फुटकर औषधि विक्रय लाइसेंस की संख्या 1454 है तथा जनपद में स्थित कुल जन औषधि केंद्रों की संख्या 42 है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जन औषधि केंद्रों की दवाइयों की गुणवत्ता के संबंध में कई अध्ययन हुए हैं। इन अध्ययनों से पता चलता है कि जन औषधि केंद्रों की दवाएं ब्रांडेड दवाओं के समान ही गुणवत्ता वाली होती हैं। जन औषधि केंद्रों की दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर कहा कि जन औषधि केंद्रों के लिए दवाएं प्रमाणित आपूर्तिकर्ताओं से खरीदी जाती हैं। जन औषधि केंद्रों की दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50-90 फीसदी तक सस्ती होती हैं और गुणवत्ता में समान होती हैं। अपर जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत जनपद में स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठानों, खाद एवं पेय पदार्थ के प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, होटल आदि का निरंतर सघन जांच कराई जाए। खुले स्थानों, चट्टी चौराहों पर पनीर आदि का बिक्री रोकने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित स्वैच्छिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




