Mau News: सरयू का पानी तटवर्ती गांवों की ओर बढ़ने से दहशत
Mau News: - 24 घंटे में 10 सेमी बढ़ा जलस्तर, बंधो पर दबाव बढ़ासरयू का पानी तटवर्ती गांवों की ओर बढ़ने से दहशतसरयू का पानी तटवर्ती गांवों की ओर बढ़ने से दहशतसरयू क

Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बरसात और नेपाल के बैराजो से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की बढोत्तरी हुई है। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मिटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर प्रवाहित हो रही। ऐसे में बंधो पर दबाव बढ़ गया है। यही नहीं बंधों के नीचे बोई गई फसलें डूबने लगी हैं, जिससे किसान चिंतित हैं। जबकि नदी की लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों पर टकराने से ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। अब बा flood का पानी धीरे-धीरे गांवों की तरफ तेजी से बढ़ने लगा है। जबकि दोहरीघाट कस्बे में नाले का पानी धीरे-धीरे आने लगा है। हालांकि अभी पानी नालों में ही है। लेकिन जैसे ही और जलस्तर बढ़ेगा तो कस्बे में पानी भरने लगेगा। खतरे की आशंका से लोग दहशत में हैं।
गौरीशंकर घाट पर जलस्तर
गौरीशंकर घाट पर सरयू का जलस्तर रविवार को 70.30 मीटर रहा, जबकि सोमवार को 10 सेमी बढ़कर 70.40 मीटर पर पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर के साथ ही तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं सरयू का जलस्तर बढ़ने से जहां नदी अब बंधों की ओर आनी शुरू हो गयी है। वहीं, नवली, सरहरा, बीबीपुर, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली, उसरा समेत आदि गांवों के किसानों की बन्धों के नीचे की फसलें बा flood के पानी में डूबकर बर्बाद हो रही हैं। चिऊटीडाड़ से लेकर नवली तक व मुक्तिधाम के दक्षिणी छोर पर नदी की धारा टकराने से नीचे से नदी काट रही है। गौरीशंकर घाट पर नदी की बैकरोलिंग तेज हो गयी है, जिससे डोमराज का मकान पूरी तरह कटान की चपेट में है। नदी की भयंकर हुंकार से दहशत का माहौल हो गया है। सरयू के तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नईबाजार, गोड़ौली, लामी, कादीपुर, चिउॅटीडॉड़, बहादुरपुर, पतनई, सरयां, गोधनी, ठाकुरगांव, ताहिरपुर, जमीरा चौराडीह, पाउस, ठीकरहिया, चन्द्राबारी, रसूलपुर, सूरजपुर आदि गांवों में पानी फैलने के डर से लोग दहशत में आ गये है। वहीं पतनई गांव और बहादुरपुर गांव के समीप बा flood का पानी पहुंच चुका है। बेलौली रिंग बंधे एवं बीबीपुर बंधे पर बारिश के कारण हुए रेनकट को भरने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।
तटवर्ती क्षेत्रों में कटान
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान रफ्तार पकड़ती जा रही है। नईबाजार गांव के सरहरा पूरवे के सामने देवारा क्षेत्र में नदी खाली पड़ी जमीन को तेजी से काट रही है। इसी तरह परमहंस बाबा कुटी के सामने भी नदी तेजी से कटान करती हुई बंधे की तरफ बढ़ रही है। इससे आजमगढ़-गोरखपुर राज्य मार्ग पर भी खतरा बढ़ गया है। बा flood खंड आजमगढ़ के द्वारा अब तक कटान रोकने के लिए कोई कार्य न कराने से लोगों में भारी आक्रोश है।
संकट गहराने को लेकर ग्रामीणों में दहशत
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में हो रही भारी वृद्धि से तटवर्ती गांवों के ग्रामीण बा flood की आशंका से काफी भयभीत हैं। क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में बा flood का पानी घुस जाता है। बा flood में किसानों की फसलें जहां बरबाद होती हैं वहीं ग्रामीणों के सामने जीविकोपार्जन का संकट भी खड़ा हो जाता है। बा flood की दस्तक के कारण तटबंध और नदी किनारे रहने वाले कई परिवार ऊंचे स्थानों का रूख करने लगे है। बा flood की दस्तक से लोगों की नींद उड़ी है।
पुलिस अधीक्षक ने रामघाट का किया निरीक्षण
दोहरीघाट। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने रविवार की देर शाम कस्बे के रामघाट पर सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखा। और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जलस्तर एवं आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही नदी के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। वहीं आमजन से अपील की गई कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के किनारे एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। और प्रशासन/पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि मऊ पुलिस द्वारा बा flood एवं जलस्तर की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बा flood को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,बांटी दवाएं
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर बढ़ने से बा flood आने की स्थिति बनी हुई है। बा flood पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सजग है। बा flood प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से मेडिसिन पैकेट (दवाओं का किट) तैयार करने में जुटा है। वहीं सोमवार को दोहरीघाट कस्बा सहित अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम ने जरूरत के मुताबिक दवाएं भी दीं। इसमें पानी शुद्ध करने के लिए क्लोरीन की दवा समेत बा flood की पानी से फैलने वाली जलजनित बीमारियों और संक्रमण को रोकने के लिए दवा दी गई। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ फैजान ने लोगों से घरों के आस पास सफाई रखने, जल जमाव न होने देने, स्वच्छ पानी का सेवन करने, मच्छरदानी के इस्तेमाल के साथ अन्य सावधानियां बरतने की सलाह दी। इस दौरान बीपीएम अहमद जमील, बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव, निखिल राय, अंकित, नीलम राय, सचिन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


