मत्स्य पालकों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

Apr 05, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ में सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए मत्स्य पालन करने वाले किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध है। किसान इस कार्ड से 4% वार्षिक ब्याज पर 3.5 लाख रुपए तक का ऋण ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।

मत्स्य पालकों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

मऊ, संवाददाता। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि मत्स्य पालन करने वाले किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध है। इस योजना से किसान अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। डॉ. वर्मा ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा एक नेशनल डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीवी) संचालित किया जा रहा है। सभी मत्स्य पालकों को इस पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में अधिकांश सरकारी सुविधाएं इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जो किसान पहले से मत्स्य पालन कर रहे हैं या इस व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं, वे KCC के जरिए बैंक से ऋण ले सकते हैं।

मत्स्य पालक अपनी आवश्यकतानुसार इनपुट लागत के लिए बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड पर मात्र 4% वार्षिक ब्याज दर पर लगभग 3.5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिससे यह योजना किसानों के लिए काफी लाभकारी है। लोन और अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें दो पासपोर्ट साइज फोटो, पट्टे का कागज (यदि भूमि पट्टे पर है), निजी भूमि होने पर खतौनी, बैंक पासबुक और पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड शामिल हैं। अधिक जानकारी और सहायता के लिए इच्छुक किसान विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।