हर ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात हो अग्निशमन की टीम

Apr 07, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मार्च से गेहूं की फसल पकने लगती है और अप्रैल में कटाई का समय होता है। गर्मी और शॉर्ट सर्किट के कारण खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अग्निशमन दल की तैनाती हर ब्लॉक मुख्यालय पर आवश्यक है ताकि समय पर आग पर काबू पाया जा सके और किसानों के नुकसान को रोका जा सके।

हर ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात हो अग्निशमन की टीम

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। गेहूं की फसल मार्च से पककर तैयार होने लगती हैं और अप्रैल माह में कटाई का मौसम शुरू हो जाता है। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है, गर्म हवाएं चलने लगती हैं। इस बीच बिजली के शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से गेहूं के खेत में आगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी घटनाओं में नुकसान से बचाने के लिए हर ब्लाक मुख्यालय पर अग्निशम विभाग की टीम वाहन के साथ तैनात किया जाना जनहित में हित होगा। समाजवादी विचारक निसार अहमद ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में जिला और तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन दल तैनात रहते हैं, लेकिन सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचने में उन्हें काफी समय लग जाता है।

जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती हैं, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी होती है और नुकसान को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में यह अत्यंत आवश्यक है कि हर ब्लॉक मुख्यालय पर भी अग्निशमन दल की स्थायी तैनाती सुनिश्चित की जाए। इससे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच सकेंगी और शुरुआती स्तर पर ही आग पर काबू पाया जा सकेगा। समय पर की गई कार्रवाई से किसानों की फसलों को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि इस दिशा में गंभीरता से विचार करें और ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएं। यह कदम न केवल किसानों की मेहनत को सुरक्षित करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी स्थिरता प्रदान करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।