ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित

Jan 18, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - सूरजपुर के महुआबारी में 63 केवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी फाल्ट के कारण शनिवार को आग लग गई। इससे आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चार घंटे बाद बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और ट्रांसफार्मरों की जांच की मांग की।

ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित

सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र सूरजपुर के अंतर्गत महुआबारी में बिजली सप्लाई के लिए लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर में शनिवार की भोर में तकनीकी फाल्ट के चलते आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। इस घटना के बाद संबंधित गांवों की बिजली बाधित हो गई। लगभग चार घंटे बाद बिजली बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उपकेन्द्र सूरजपुर अंतर्गत महुआबारी, रसूलपुर, मिश्रौली और बड़कीबारी में बिजली सप्लाई के लिए महुआबारी में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इससे संबंधित उपभोक्ताओं के घरों में बिजली मिलती है। शनिवार की भोर में अचानक इस ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

देखते ही देखते यह धू-धू कर जलने लगा। आस पास के लोगों ने इस घटना के बाबत उपकेन्द्र पर सूचना देने के लिए फोन किया, लेकिन कर्मचारियों का फोन समय पर रिसीव नहीं होने पर ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद रसूलपुर, मिश्रौली और बड़कीबारी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग चार घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग चार घंटे बाद पहुंचे बिजली कर्मियों ने मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली सप्लाई बहाल किया, तब जाकर लेागों ने राहत की सांस ली। स्थानीय अरविंद, अतुल आदि ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जर्जर ट्रांसफार्मरों की जांच और समय रहते फाल्ट दूर करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।