तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराई, बलिया निवासी युवक की मौत, चार घायल

Mar 01, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - दुबारी/मधुबन में एक तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे बलिया निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराई,  बलिया निवासी युवक की मौत, चार घायल

दुबारी/मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत रमऊपुर पेट्रोल पम्प के सामने शुक्रवार की देर रात 12 बजे तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना में बलिया निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी रामबढ़ाई मौर्या के यहां शुक्रवार को बहुभोज का कार्यक्रम आयोजित था।

बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एसयूवी में सवार पांच लोग वापस मधुबन की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे एसयूवी सवार लोग ज्यों ही रमऊपुर पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे, अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। दुर्घटना में वाहन सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल चनायल थाना उभाव जिला बलिया निवासी 35 वर्षीय राजन मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग 19 वर्षीय राजकुमार, 30 वर्षीय पंकज शर्मा, 55 वर्षीय मोती लाल, 25 वर्षीय विवेक निवासी मधुबन को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव के कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।