खड़े ट्रक में मैजिक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Feb 02, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - दोहरीघाट में गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में खड़ी गाय लदी मैजिक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 25 वर्षीय चालक आशुतोष यादव और 70 हजार कीमती गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा और गाय को दफनवा दिया।

खड़े ट्रक में मैजिक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह अहिरानी कट के पास खड़े ट्रक में गाय लदी मैजिक ने टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही 25 वर्षीय चालक और लदी गिर नस्ल की 70 हजार कीमती गाय की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि गाय को वहीं पास में जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनवा दिया। साथ ही खड़े ट्रक को सड़क से दूर हटवाया। बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुसौती निवासी 25 वर्षीय आशुतोष यादव उर्फ भगवान पुत्र अक्षय कुमार दो दिन पहले ली गई नई मैजिक पर दोहरीघाट की तरफ से गाय लादकर ले जा रहा था।

अभी वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी कट ब्रह्म बाबा के मंदिर के समीप पहुंचा था।तभी एक खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। मैजिक की टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मैजिक चालक आशुतोष यादव केबिन में गंभीर रूप से फंस गया और लहूलुहान हो गया। स्थानीय औए पुलिस ने लहूलुहान चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट भेजवाया। जहां चिकित्सको ने जांचोपरांत उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के मोबाइल से मृतक के परिजनों को सूचना दी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से सड़क के किनारे गड्ढा खुदवा मरी गाय को मैजिक से उतरवा गड़वाया। पुलिस ने खड़े ट्रक को चार दिनो बाद जेसीबी से हटावाया। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते ट्रक को हटा दिया गया रहता तो यह घटना शायद नही हुई रहती है। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर सुबाष यादव ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक में मौजिक चालक ने पीछे से टक्कर मार थी। जिसमें 25 वर्षीय चालक की और गाय की मौत हो गई है। गाय को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनवा दिया गया है। जबकि चालक के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;