Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsFatal Accident Vegetable Vendor Dies After Being Hit by Dumper in Mau
मऊ: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत

मऊ: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत

संक्षेप: Mau News - मऊ के बलिया मोड़ पर शनिवार सुबह एक डंपर की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता सतीश सोनकर की मौत हो गई। डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Sat, 15 Nov 2025 12:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास शनिवार की भोर में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार सब्जी की विक्रेता की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर सीसी कैमरे फुटेज से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। उधर हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी 36 वर्षीय सतीश सोनकर सब्जी बेचने का काम करता था। नित्य की भांति शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे बाइक पर सवार होकर सब्जी लेने के लिए बलिया मोड़ स्थित सब्जी मंडी जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान एक डंपर बलिया मोड़ की तरफ आ रही थी, स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता बगल से होकर क्रास कर रहा था, इसी दौरान वह डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मृत सब्जी विक्रेता के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही साथ सीसी कैमरे फुटेज से भी डंपर चालक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया।