Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsFatal Accident Unknown Vehicle Hits Biker in Dohrighat Mau
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

संक्षेप:

Mau News - दोहरीघाट में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार संदीप कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संदीप गोंठा बाजार जा रहे थे जब यह घटना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।

Nov 17, 2025 01:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार की शाम लगभग 5.20 बजे फरसरा खुर्द गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश रविवार की शाम बाइक से गोंठा बाजार जा रहा था। गांव के संपर्क मार्ग से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर चढ़कर 500 मीटर दूर फरसरा खुर्द गांव के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। गांव पास में ही होने से तुरंत परिजन मौके पर पहुंच गए। और आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज जांच पड़ताल में जुट गई। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।