सर्वदलीय किसान महापंचायत में गन्ना लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे किसान
Mau News - घोसी में एक सर्वदलीय किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जहां किसानों ने चीनी मिल के गेट पर प्रदर्शन किया। गन्ना आयुक्त के आदेश पर मिल की पेराई 15 दिन पहले बंद होने से नाराज किसान हरे गन्ने के साथ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी।

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। सत्रावसान से 15 दिन पहले ही चीनी मिल में पेराई बंद होने को लेकर पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को विभिन्न राजनितिक दलों व किसान संगठनों के द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय किसान महापंचायत में स्थानीय नगर के बनगांवा स्थित चीनी मिल के गेट पर सुबह 10 बजे से ही किसानों की भीड उमड पडी। किसान हाथ में हरा गन्ना लेकर चीनी मिल के गेट पर पहुंचे हैं और जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के बाबत भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताते चलें कि 22 फरवरी को भी स्थानीय तहसील अन्तर्गत नगर क्षेत्र के बनगांव स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल के सत्रावसान से 15 दिन पूर्व ही मिल को बंद करने के गन्ना आयुक्त के आदेश के बाद किसान लगातार दो दिनों तक प्रदर्शन और मिल गेट पर धरना देते रहे।
गन्ना आयुक्त के आदेश पर गन्ना दूसरे मिलों को स्थानांतरित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किसान संगठन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लामबंद हो गये थे और विगत 22 और 23 फरवरी को किसान संगठन और विभिन्न राजनितिक दलों के नेता लिखित आदेश की मांग पर अडे रहे और मिल गेट पर ही धरना देने लगे। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक द्वारा लिखित आदेश की प्रति उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा दिखाये जाने पर किसानों ने अपना धरना व प्रदर्शन समाप्त कर दिया था लेकिन धरना समाप्त होने के अगले दिन भी तौल न होने पर किसान मायूस होकर वापस लौट गये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


