गन्ना तौल में ढुलाई को लेकर किसान परेशान, जताया रोष

Mar 01, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - मधुबन क्षेत्र के किसान अपने गन्ने की खेती और तौल को लेकर चिंतित हैं। सठियांव चीनी मिल को तौल केंद्र बनाने से किसानों को भाड़े के चार्ज बढ़ने का डर है। अब गन्ना घोसी चीनी मिल में तौला जाएगा, लेकिन पेराई सठियांव मिल में होगी। किसान भाड़े की चिंता कर रहे हैं।

गन्ना तौल में ढुलाई को लेकर किसान परेशान, जताया रोष

मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के किसान अब अपने गंन्ने की खेती एवं बचे गन्ने को लेकर चिंतित हैं। चीनी मिल संचालन को लेकर चल रहे संशय पर विराम लग गया है। इसे अब सठियांव मिल का तौल केंद्र बना दिया गया है। अब पांच हजार किसानों के तीन लाख से अधिक क्विंटल गन्ने का तौल घोसी चीनी मिल में होगा, लेकिन पेराई सठियांव मिल में होगी। इस समस्या के चलते किसान गन्ना तौल में ढुलाई को लेकर परेशान हैं। पिछले दिनों सठियांव मिल से पांच सदस्यीय टीम की निगरानी में पांच किसानों का गन्ना तौला गया और किसानो से कहा गया की अब आप लोग अपना गन्ना यहां तक अपने ट्रैक्टर ट्राली और भाड़े के माध्यम से लेकर आइए।

यहां केवल तौल होगा। इसके बाद आप लोगों का गन्ना सठियाव चीनी मिल को जाएगा, तो किसानों का सवाल रहा कि भाड़े का क्या होगा। इसको लेकर किसान चिंतित है। किसान बृजेश सिंह, सुरेंद्र यादव, संजय राजभर, द्वारिका यादव, राकेश राजभर, दीपक यादव ने कहा की जब घोसी चीनी मिल को गन्ना सेंटरों के माध्यम देते है तो लगभग 12 रूपया प्रति कुंतल के हिसाब से ढुलाई चार्ज लगता है, लेकिन चीनी मिल को तौल केंद्र बना देने से किसान डरे एवं सहमे हुए है कि कहीं ढुलाई चार्ज अधिक न लग जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।