ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊकोपागंज में विदेश भेजने के नाम पर 2.60 लाख रुपये की ठगी, दी तहरीर

कोपागंज में विदेश भेजने के नाम पर 2.60 लाख रुपये की ठगी, दी तहरीर

कोपागंज थाना क्षेत्र के मुंगमास निवासी एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर 2.60 लाख रुपये डकार लिया। घटना के बाबत जालसाज युवक के खिलाफ युवक ने कोपागंज थाने में तहरीर दिया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन...

कोपागंज में विदेश भेजने के नाम पर 2.60 लाख रुपये की ठगी, दी तहरीर
हिन्दुस्तान टीम,मऊSun, 18 Aug 2019 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कोपागंज थाना क्षेत्र के मुंगमास निवासी एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर 2.60 लाख रुपये डकार लिया। घटना के बाबत जालसाज युवक के खिलाफ युवक ने कोपागंज थाने में तहरीर दिया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते हुए जांच में जुट गई है।

गाजीपुर जिले के थाना बरेसर निवासी रामानंद राजभर पुत्र हरिवंश ने विदेश जाने के नाम पर कोपागंज थाना क्षेत्र के मूंगमास निवासी रमाकांत यादव को दो लाख साठ हजार रुपया नकद दिया था। जालसाज रमाकांत ने उक्त युवक को फर्जी वीजा देकर दिल्ली से फ्लाइट से जाने की बात कही। रामानंद दिल्ली चला गया। देखते ही देखते वह एक महीना दिल्ली में रहा लेकिन वह विदेश नहीं जा सका। एक महीने बाद वह घर वापस लौट आया और उक्त युवक के घर जाकर पैसा मांगने लगा। तो वह आज-कल कहते हुए साल भर लगा दिया ओर धमकी देने लगा। उसकी इस तरह की धमकी सुन युवक कोपागंज थाने पहुंच उसके खिलाफ तहरीर पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें