ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊसब स्टेशन जाने वाला मार्ग बढ़ा रही दुश्वारियां

सब स्टेशन जाने वाला मार्ग बढ़ा रही दुश्वारियां

क्षेत्र के कसारा से होकर जाने वाले 400 केवीए विद्युत सब स्टेशन को जाने वाली मार्ग की स्थिति दयनीय हो गयी है। हाल यह है कि उक्त मार्ग पर विद्युत सब स्टेशन के अलावा कई विद्यालय व धार्मिक स्थान है।...

सब स्टेशन जाने वाला मार्ग बढ़ा रही दुश्वारियां
कोपागंज। हिन्दुस्तान संवाद Thu, 02 Aug 2018 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के कसारा से होकर जाने वाले 400 केवीए विद्युत सब स्टेशन को जाने वाली मार्ग की स्थिति दयनीय हो गयी है। हाल यह है कि उक्त मार्ग पर विद्युत सब स्टेशन के अलावा कई विद्यालय व धार्मिक स्थान है। लेकिन जगह-जगह सड़क खराब होने के चलते सबसे अधिक स्कूली बच्चों को आवागमन में उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क का बजट भी स्वीकृत हो गया है बावजूद इसके सड़क का काम नहीं शुरू हुआ। 

कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कसारा से मझवारा जाने वाली मार्ग पर कसारा से 400 केवीए को जाने वाली सड़क जगह-जगह टूट कर जर्जर हो गयी है। जिसके चलते इस वारिश के मौसम में पूरी सड़क पर जगह जगह पानी लगा हुआ है। जिससे आने जाने वालों को पानी लगने से गड्ढे का पता ही नहीं चल पा रहा और आये दिन गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। उक्त मार्ग पर 400 केवीए का विद्युत सब स्टेशन होने के चलते हमेशा अधिकारियों का आना जाना रहता है। इसके अलावा कई धार्मिक स्थल होने के साथ साथ कई विद्यालय भी हैं, जिसके चलते आये दिन उक्त रास्ते से छोटे बड़े बच्चो व छात्रों का आना जाना रहता है। सड़क पर पानी लगने के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चो को आवागमन में उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के मुरली, सुदर्शन, विनोद, राजेश, हरख, गोरख आदि का कहना है कि जिले से उक्त मार्ग का प्रस्ताव भी पास हो पैसा स्वीकृत हो गया है। बावजूद इसके ठेकेदार की मनमानी के चलते कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें