Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsExposure Visit for 150 Disabled Children in Gorakhpur A Journey of Learning and Fun
मऊ से गोरखपुर पहुंचे दिव्यांग बच्चे इतिहास और संस्कृति से हुए रूबरू

मऊ से गोरखपुर पहुंचे दिव्यांग बच्चे इतिहास और संस्कृति से हुए रूबरू

संक्षेप:

Mau News - मऊ में समेकित शिक्षा के अंतर्गत 150 दिव्यांग बच्चों को गोरखपुर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने गोरखनाथ मंदिर, चिड़ियाघर और म्यूजियम का दौरा किया। यह यात्रा उनके लिए ज्ञानवर्धक और आनंदमई रही। सभी बच्चे रात 9 बजे अपने घर सुरक्षित लौटे।

Nov 16, 2025 11:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शनिवार को नगर समेत नौ ब्लॉकों के 150 बच्चों को गोरखपुर जनपद का एक्सपोजर विजिट कराया गया। बच्चों ने गोरखपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्हें गोरखनाथ मंदिर, चिड़ियाघर, म्यूजियम तथा अन्य ज्ञानवर्धक स्थानों की जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न स्थलों को देखा और इतिहास, विज्ञान तथा संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सीखीं। वहीं एक दिवसीय भ्रमण के लिए लिए गए बच्चे रात्रि नौ बजे अपने-अपने घर पहुंच गए। जनपद से मऊ नगर समेत दोहरीघाट, रतनपुरा, घोसी, बड़रॉव, फतेहपुर मंडाव, रानीपुर, मु.गोहना, परदहां, कोपागंज ब्लॉक के 15-15 दिव्यांग बच्चों सहित कुल 150 का दल बस से रवाना हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बस को सुबह सात बजे जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अभियान अमित कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों ने सर्वप्रथम बाबा गोरखनाथ मंदिर का दर्शन किया। उसके बाद बच्चे रामगढ़ ताल पहुंचे, वहां पर बच्चों एवं समस्त स्टाफ ने क्रूज़ में एक घंटा बिताया। इसके बाद रेल म्यूजियम दिखाया गया। अंत में बच्चों को चिड़ियाघर दिखाया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न स्थलों को देखा और इतिहास, विज्ञान तथा संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सीखीं। यह भ्रमण बच्चों के लिए काफी आनंदमई एवं ज्ञानवर्धक रहा। वहीं सभी बच्चे देर शाम नौ बजे तक अपने-अपने घर सकुशल पहुंच भी गए। बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस तरह की शैक्षणिक यात्राएं दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और सीखने की इच्छा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस दौरान विजय कुमार, सूरज कुमार, मिथिलेश कुमार, शंभू प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार वर्मा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सुधाकर राय, राजेंद्र चौहान, विन्धेश्वरी प्रसाद, विक्रांत जायसवाल सहित अन्य लोग भ्रमण कराने में बच्चों के साथ रहे।