ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊव्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

व्यापारी समाज सर्व समाज का पोषक होता है। इसके बावजूद समाज द्वारा ही शोषित और उत्पीड़ित किया जाता है। व्यापारी के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्सा नहीं...

व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
हिन्दुस्तान टीम,मऊWed, 07 Oct 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

व्यापारी समाज सर्व समाज का पोषक होता है। इसके बावजूद समाज द्वारा ही शोषित और उत्पीड़ित किया जाता है। व्यापारी के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। ये बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता ने कस्बे में स्थित मद्धेशिया धर्मशाला में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसे विपरीत परिस्थितियों में व्यापारी समाज ही जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा तन मन और धन से करता हुआ सांस भी नहीं ले पाया है। दूसरी ओर सम्पलिंग सर्वे व छापो तथा संपत्ति कर आदि अनेकों सर्वे और छापों से शासन द्वारा उसे पीड़ित व शोषित किया जा रहा है। इस अवसर पर मनोज कुमार जायसवाल को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ का जिला मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दोहरीघाट शाखा के अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल तथा बृजेश कुमार मद्धेशिया, पारसनाथ साहू, विनोद कुमार वर्मा, अमीचंद्र साहू, राजेश कुमार मद्धेशिया तथा उमेश चंद गुप्ता आदि ने मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत माला पहना कर किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल शाखा दोहरीघाट का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष आजाद जायसवाल को बनाया गया। इस अवसर पर युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए व्यापार मंडल की जिला संरक्षक तथा दोहरीघाट नगर के पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद ने कहा कि युवा समाज ही समग्र समाज को अपने उत्साह व ऊर्जा से आलोकित व प्रकाशित कर सकता है। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा के निश्चित रूप से यह व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए सर्व दिशा व उनकी समस्याओं के समाधान तथा उत्पीड़न को लेकर मजबूती से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाने के लिए हमेशा सक्रिय रहेगा। इस दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल, विनोद वर्मा, पारस नाथ साहू, आमिरचन्द साहू, पारस साहू, वृजेश गुप्त, ध्रुवचंद, राहुल जायसवाल, विकास, मनोज, दिलीप वर्मा, प्रशान्त, मो कैश, गुफरान अहमद, चंद्रप्रकाश साहू, पंकज जायसवाल, रामप्रसाद सोनकर समेत आदि लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें