Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsExcitement Soars as Mau Prepares for New Year 2026 Celebrations
नववर्ष के स्वागत में झूमे लोग, मना जश्न

नववर्ष के स्वागत में झूमे लोग, मना जश्न

संक्षेप:

Mau News - नववर्ष 2026 के आगमन की तैयारी में मऊ में लोगों में उत्साह दिखाई दिया। बाजार में चहल-पहल और होटल-रेस्तरां में विशेष इंतजाम किए गए। नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और जश्न का माहौल रहा। मुक्तीधाम पार्क को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिसमें विशेष आकर्षण के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

Dec 31, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ,संवाददाता। नववर्ष 2026 के आगमन की तैयारी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया,जश्न की तैयारी बुधवार की सुबह से ही शुरू हो गई थी। इसको लेकर बाजार में भी पूरे दिन चहल-पहल रही। नए साल को लेकर चहुंओर उल्लास एंव उत्साह का माहौल था। होटल और रेस्तरां में भी ग्राहकों के लिए खास इंतजाम किय गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है, हर आने-जाने पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उधर, नए साल की पूर्व संध्या पर बुधवार की रात शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उत्साहित दिखे। रात 12 बजते ही ताने-बाने की नगरी में नए वर्ष के जश्न में डूबी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हैप्पी न्यू ईयर की गूंज के साथ ही विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी की धूम मची रही। नया साल, यानी नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं का साल। पुराने वर्ष को अलविदा कहने एवं नए वर्ष के स्वागत को लेकर लोगों में पिछले कई दिनों से खासा उत्साह था। यह खुशी लोगों के सिर चढ़कर बोली। अलविदा हो रहे वर्ष की अंतिम रात को यादगार बनाने के लिए लोगों ने तरह-तरह की तैयारियां कर रखी थी। एक तरफ जहां युवाओं ने होटल ढाबों और अन्य स्थानों पर नए वर्ष के स्वागत का प्रोग्राम बनाया था, वहीं अधिकांश ने घर पर नए वर्ष का धमाल मचाने की तैयारी की थी। युवाओं के किसी समूह ने बाटी-चोखा का स्वाद चखने तैयारी की थी तो किसी ने लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की थी। जिन स्थानों पर आयोजन किया गया था, वहां पर युवा शाम होते ही मौज-मस्ती के बीच स्वादिष्ट पकवान बनाने के साथ पर युवा शाम होते ही मौज-मस्ती के बीच स्वादिष्ट पकवान बनाने के साथ ही ताने-बाने की नगरी नए वर्ष के जश्न में डूब गई। युवा एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देने के बाद जश्न की मस्ती में डूब गए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। देर रात तक शहर में नए वर्ष की धमाल मची रही। नए वर्ष के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा मुक्तीधाम पार्क दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। नववर्ष के आगमन को लेकर मुक्तिधाम संस्थान अपनी पुरी तैयारी कर ली है। नये वर्ष के आगमन को लेकर मुक्ति धाम पार्क को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया गया है। सरयू के कलरव और पार्कों में लगी मधुर धुनें नये वर्ष के आगमन को लेकर स्वागतम् स्वागतम् से अभिनन्दन करेंगी। मुक्तीधाम पार्क को एक विहंगम रूप दिया गया है तथा पार्को का एक नये तरीके से रंग रोगन किया गया है। वहीं दुधिया रोशनी से पूरी तरह से शिव की विशाल प्रतिमा बनी हुई है। गंगा अवतरण की झांकी में शिव के जाट से निकली विशाल धारा जो सबका मन मोह ले रही है। भगीरथ की तपस्या के साथ राम दरबार के साथ पार्कों में लगे देशी विदेशी फूल जो अपने आप में एक अलग आभा विखेर रहे हैं। द्वादश शिवलिंग के साथ-साथ शिव की गुफ़ा भी इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। पार्क में लगी हरी हरी घासे जो सबका मन मोह लेगी, वहीं देशी विदेशी कुछ पंछी लोगों अपने तरफ खिचेंगे। संस्थान के संस्थापक पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त ने बताया कि मुक्तीधाम पार्क का अवलोकन करने के लिये करीब दस हजार की संख्या में लोग आते हैं। इसके लिये इस बार विशेष व्यवस्था की गई है तथा नये वर्ष के आगमन को लेकर मुक्तीधाम संस्थान अपनी पूरी तैयारी कर लिया है। पार्क में बैरकेटिंग की गई है,ताकि लोग फूल पौधों को ज्यादा नुक्सान न कर सके। इस बार शव यात्रियों को भी आजमगढ़ रोड से शव को उतारकर कंधे से लेकर जाना होगा। जिससे जाम की समस्या न हो। नये वर्ष का जश्न लोग मुक्तीधाम पर आकर मनाने को लेकर विशेष सुरक्षा की गई है।