
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्यों ने किया रक्तदान
Mau News - मऊ में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में अभियंताओं ने 'भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती एवं आरके दत्ता की पुण्यतिथि' को अभियंता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर 27...
मऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने सोमवार को 'भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती एवं आरके दत्ता की पुण्यतिथि को अभियंता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान अभियंताओं ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 27 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रा.क.सं के अध्यक्ष रामाश्रय यादव और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर किया। महासंघ के सचिव इं. अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन इंजीनियरिंग संवर्ग के लिए गर्व का दिन है। आज भारतरत्न विश्वेश्वरैया का जन्मदिन होने के साथ-साथ महासंघ के संस्थापक इं.आरके दत्ता जी की पुण्यतिथि है।

इंजीनियर संवर्ग को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वहीं डिप्लोमा महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने कहा कि अपने कार्य आचरण की प्रतिबद्धता के कारण दोनों महान विभूतियों को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान राजेश कुमार कुशवाहा, मनश्वी सोनकर, नागेन्द्र यादव, संजय कुमार, मनु प्रसाद, आनन्द कुमार गौतम, अरविन्द यादव, प्रमोद कुमार यादव, रमेश यादव, रामसूरत यादव, संदीप कुमार चौहान, बृजेन्द्र कुमार सिंह, शत्रुधन, बृजेश कुमार यादव, अभिवन श्रीवास्तव, राजदेव, अभिषेक कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, आकाश, मिथिलेश कुमार यादव, कुलदीप कुमार गुप्ता, अखिलेश यादव, अभिषेक सिंह, शरदचन्द्र यादव, मृत्युंजय खरवार, नीरज बरनवाल ने रक्तदान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




