अवर अभियंता को धमकाने वाले पर मुकदमा दर्ज

अवर अभियंता को धमकाने वाले पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Mau News - दोहरीघाट के मादी सिपाह में बिजली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पवन कुमार मिश्र को विद्यालय संचालक रामप्यारे यादव ने गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना तब हुई जब अभियंता ने बिजली चोरी के मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nov 01, 2025 11:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत 33/11केवी बिजली उपकेंद्र मादी सिपाह पर तैनात अवर अभियंता को अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। मादी सिपाह बिजली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पवन कुमार मिश्र ने दोहरीघाट थाने मेंतहरीर देकर आरोप लगाया है कि विभाग एवं शासन के निर्देश पर क्षेत्र में राजस्व वसूली, बिजली चोरी लाईन अनुरक्षण आदि का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में बीते 24 अक्तूबर को मादी बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें एक विद्यालय में मीटर बाईपास करके बिजली उपयोग करते मिला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसकी सूचना उच्चधिकारीओ के संज्ञान में देकर बिजली चोरी निवारण थाना मऊ को अवगत कराया गया। अवर अभियंता ने आरोप लगाया है कि वह 31 अक्तूबर को बिजली उपकेंद्र पर अपने कर्मचारियों के साथ बैठे थे कि शिकायत से क्षुब्ध विद्यालय संचालक रामप्यारे यादव पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही कार्यस्थल के बाहर जान से मारने की धमकी देने लगे। इनके द्वारा सरकारी कार्य करने में बाधा उतपन्न किया गया और सरकारी कार्य करने से रोका गया। अवर अभियंता पवन कुमार मिश्र ने बताया कि इनके द्वारा पूर्व में भी कई बार मेरे एवं कर्मचारिओं के साथ ऐसा कर चुके है। साथ ही आरोपी ने यह भी धमकी दी कि वर्तमान सरकार हटने दो कही भी रहोगे खोज लिया जायेगा। अवर अभियंता ने दोहरीघाट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तरहरी पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।