ऊर्जा मंत्री ने सरोवर और ब्रम्ह बाबा चबूतरे के सुंदरीकरण कार्य का किया उद्घाटन
Mau News - मधुबन के परसूपुर में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जलाशय और ब्रम्ह बाबा के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने होली मिलन समारोह में भी भाग लिया और नगर पंचायत में मुख्यमंत्री जन आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल संरचनाओं का निर्माण जल संरक्षण और ग्रामीण विकास में मदद करेगा।

मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव के परसूपुर में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए एक जलाशय और ब्रम्ह बाबा के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन सोमवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कर ग्रामीणों को सौगात दिया। साथ ही मधुबन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। वहीं नगर पंचायत में मुख्यमंत्री जन आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह जलाशय जल जीवन मिशन योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है। अमृत सरोवर योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर जिले में कम से कम 75 जल संरचनाओं का निर्माण या पुनरुद्धार करना है।
राज्य में 15415 अमृत सरोवर विकसित करने के लिए चयनित किए गए हैं, जिनमें से 8343 का निर्माण पूरा हो चुका है। अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए जा रहे ये जल संरचनाएं न केवल जल संरक्षण में मदद करेंगी। बल्कि किसानों और ग्रामीणों के विभिन्न उद्देश्यों को पूर्ण करेगा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने जल जीवन मिशन पर प्रकाश डालते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया। इसके बाद उर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा मधुबन पहुंचे जहां प्रबुद्ध जनों द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही नगर पंचायत में मुख्यमंत्री जन आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, राष्ट्रकुंवर सिंह, मंडल महामंत्री राहुल दीक्षित, नीतिश तिवारी, बलवंत चौधरी, डा. उमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सूर्यभान राजभर, सभासद अखिलेश राज, राजकुमार राजभर,पूर्व सभासद शिवसरन मल्ल, विनोद मद्धेशिया, अखिलेश सिंह, मुन्ना गुप्ता आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



