Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsEmotional Farewell Ceremony for Retired ANM Sandhya Rai at Doharighat Health Center
सेवानिवृत्त एएनएम को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त एएनएम को दी गई भावभीनी विदाई

संक्षेप: Mau News - दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवानिवृत्त एएनएम संध्या राय का भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित किया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उपहार देकर विदाई दी। संध्या राय ने अपने सेवाकाल में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सभी ने उनकी कार्यशैली की सराहना की।

Sat, 1 Nov 2025 11:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त एएनएम संध्या राय को भावभीनी विदाई दी गई। सीएचसी अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर उनके कार्यो की सराहना की। वहीं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने वस्त्र, छाता सहित अन्य सामान एवं बुके देकर विदाई की। इस दौरान पूरा माहौल भावुक बना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर तैनात एएनएम संध्या राय 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गई। इसको लेकर अस्पताल पर विदाई समारोह का आयोजन कर स्वास्थ्य कर्मियों ने एएनएम को नम आंखों से विदाई दिया। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही उनके विभागीय ड्यूटी और दिनचर्या काफी प्रशंसा पदाधिकारियों ने किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ फैजान ने कहा कि कि विदाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कर्मचारी जिस दिन नौकरी में आता है, उसी दिन उसके सेवानिवृत होने की तिथि भी निश्चित हो जाती है। सेवानिवृत्त एएनएम संध्या राय ने सेवाकाल के दौरान विभाग के अधिकारियों व सहयोगियों के द्वारा दिये गए हर तरह के सहयोग के लिए अपना आभार प्रकट किया। इस दौरान ड़ा गोवर्धन पांडेय, ड़ा शोभित, सुरेन्द्रनाथ यादव, आयुष राय, जमील अहमद, सचिन श्रीवास्तव, वीरपाल, रवि नायक, हसनैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।