संविदा लाइन मैन की मौत के मामले में अवर अभियंता निलंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - अमिला क्षेत्र में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की चपेट में आकर मौत होने से अभियंता निलंबित किया गया। उन्होंने बिना सूचित किए अनुरक्षण कार्य कराया था।

संविदा लाइन मैन की मौत के मामले में अवर अभियंता निलंबित

घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के टेसूपार में विगत 12 मई को लाइन का तार उतारते समय पोल टूट जाने से संविदा कर्मी की मौत के मामले में अधीक्षण अभियंता मागेन्द्र कुमान ने तत्काल प्रभाव से अवर अभियंता अरुण कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया।

इंजीनियरिंग लापरवाही

अधीक्षण अभियंता ने कार्य में लापरवाही बरतने और बिना उपखंड अधिकारी और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए अनुरक्षण कार्य कराने के आरोप निलंबन की कार्रवाई किया।

Voice of UP

दुर्घटना और उसके परिणाम

स्थानीय घोसी कोतवाली अंतरगत अमिला क्षेत्र के टेसूपार निवासी संदीप यादव विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था।

परिवार को मुआवजा

सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने मृतक के परिजनों को साढ़े सात लाख रुपये मुआवजा देने तथा पत्नी व बच्चों को आजीवन पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया था।

विभाग में हड़कंप

निलंबन का आदेश जारी करते हुए अधीक्षण अभियंता मागेन्द्र कुमार ने बताया कि जेई ने विभागीय कार्य में लापरवाही बरती और लाइन हटाने की जानकारी उप खंड अधिकारी और उच्चाधिकारियों को नहीं दी। निलंबन की कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या कारण था कर्मी की मौत का?
कर्मी की मौत उसके चपेट में आने से हुई जब एक जर्जर पोल अचानक टूटकर गिर पड़ा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।