Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsElectricity OTS Camp in Bhainsakharag Village 30 Consumers Register and 2 5 Lakhs Recovered
ओटीएस कैंप में 30 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 2.5 लाख की वसूली

ओटीएस कैंप में 30 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 2.5 लाख की वसूली

संक्षेप:

Mau News - दोहरीघाट के भैंसाखरग गांव में एसडीओ अंबिका प्रसाद ने बिजली ओटीएस शिविर का आयोजन किया। इसमें 30 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 2.5 लाख रुपये की वसूली की गई। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया। एसडीओ ने बकाएदारों को ओटीएस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

Jan 01, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के भैंसाखरग गांव में बुधवार को एसडीओ अंबिका प्रसाद के नेतृत्व में बिजली ओटीएस शिविर आयोजित किया गया। कैंप में 30 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया और करीब 2.5 लाख रुपये की वसूली की गई। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं को अधिकारियों ने मौके पर निस्तारित किया। एसडीओ अपील की जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया है, वे अधिक से अधिक संख्या में ओटीएस योजना का लाभ उठाएं। इससे उन्हें अतिरिक्त ब्याज और जुर्माने से राहत मिलेगी तथा बकाया राशि को आसान किस्तों में जमा करने का मौका मिलेगा। अवर अभियंता ग्रामीण दिवाकर ने बताया कि बताया कि भैंसाखरग गांव में बिजली बिल राहत योजना के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें 30 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। वहीं 30 से अधिक उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ लेते हुए 2.5 लाख राजस्व जमा किया। साथ ही उपभोक्ताओं के समाधान करने के लिए उनकी समस्याएं सुनी गई। शिकायतों में सबसे अधिक मामले बिजली बिल की गलतियों, बकाया राशि और ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्याए छाई रही। अवर अभियंता ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के अपनी शिकायतों का समाधान प्राप्त करें। वहीं बताया कि योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिलों को छूट और सरल किस्तों में भुगतान करने का अवसर देना है। बताया कि ओटीएस योजना के तहत न केवल ब्याज में छूट दी जा रही है, बल्कि मूल बिल में भी नियमानुसार छूट का प्रावधान है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि योजना का सभी उपभोक्ता लाभ अवश्य उठाए।