Mau News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी रेलवे पुलिस
Mau News: रतनपुरा रेलवे स्टेशन के क्रासिंग पर गुरुवार सुबह एक 65 वर्षीय बुजुर्ग उदय गुप्ता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। रतनपुरा में शोक का माहौल है।

Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा रेलवे स्टेशन के क्रासिंग पर गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी 65 वर्षीय उदय गुप्ता गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान वह रतनपुरा रेलवे क्रासिंग पार रहे थे कि फर्रुखाबाद से छपरा जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए।
वहीं सूचना मिलते ही हलधरपुर थाने और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त होने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी मीरा देवी, तीन बेटे और एक बेटी का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुजुर्ग की मौत के बाद रतनपुरा में मातम छा गया। परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


