मऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
मऊ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की और अल्लाह से देश की हिफाजत की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई और मवेशियों की कुर्बानी भी दी गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मऊ, संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार जिले भर में गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग निर्धारित समय पर बकरीद की दो रेकात वाजिब नमाज अदा की तथा मुल्क की हिफाजत और खुशहाली के लिए अल्लाहतआला से दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले लग कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। साथ ही मवेशियों की कुर्बानी दी गई। पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जिलाधिकारी आनंद वर्द्वन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में सभी स्थानों पर कड़ी चौकसी रही। क्षेत्राधिकारी कृष राजपूत भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


