
संस्कार के वाहक होते हैं सरकारी स्कूल
Mau News - कम्पोजिट विद्यालय माउरबोझ में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। पूर्व मंत्री उत्पल राय ने कहा कि सरकारी विद्यालय शिक्षा और संस्कार के वाहक हैं। छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी दी।
घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कम्पोजिट विद्यालय माउरबोझ में सोमवार को शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उत्पल राय ने कहा कि सरकारी विद्यालय शिक्षा और संस्कार के सदैव वाहक होते हैं। आधुनिक दौर में भी सरकारी स्कूलों से पढ़े बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर पढ़ाई, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे हैं। विशिष्ठ अतिथि संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा वेद प्रकाश राय ने शिक्षा से सम्बंधित शासन की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे शिक्षा के विकास में छात्रों और शिक्षकों दोनों को ही लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक कमलेश राय , शिवधारी, एकलाख अहमद, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को खंडशिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक प्रदीप वर्मा, अटेवा के मंडलीय मंत्री राजेश सिंह, सेवा निवृत शिक्षक कल्याण परिषद जनार्दन सिंह, बीएसए बलिया, मनीष कुमार सिंह , बीएसए आजमगढ़ राजीव पाठक, जिला कौआपरेटिव बैंक अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, अध्यक्ष नगर पंचायत घोसी मुन्ना गुप्ता, गोपाल राय, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयराम यादव, प्रवक्ता अशोक मौर्य, जिला महामंत्री जूनियर संघ जनार्दन सिंह ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोपागंज ब्लाक अध्यक्ष योगेश राय, डॉ. विवेक यादव, प्रमोद राय, रामविलासभारती, रुपेश पाण्डेय, रामसिंह, रामकेर यादव, दयाशंकर यादव,पुष्कर राय, प्रमोद पाण्डेय, जीवन सिंह, अनिरुद्ध सिंह , ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान नदवल प्रभुनाथ सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




