संवाद बढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारे शिक्षक : बीएसए
Mau News - उत्तर प्रदेश के मऊ, फतहपुर और सूरजपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय के सदस्यों को एक मंच पर लाकर बच्चों की बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करने की बात की गई। विभिन्न शिक्षण संसाधनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मऊ, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र परदहां अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बढुआ गोदाम पर शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी परदहा के दिशा निर्देशन में किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं जन समुदाय के बीच संवाद बढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए सरकार द्वारा जारी योजनाओं एवं विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों से अवगत कराते हुए शत प्रतिशत उपस्थिति पर बल दिया। एसआरजी अरविंद पाण्डेय ने अभिभावकों से बच्चों में नैतिक चरित्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय की छात्राओं ने बीएसए के कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान फूल देकर स्वागत किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजू दुबे ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डीएन राय, चंदन सिंह, नितेश नारायण राय, सिद्धनाथ, देवदत्त मिश्रा एवं जन समुदाय के साथ अभिभावक गण एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शिक्षा सुदृढ़ करना मधुबन। फतहपुर मंडाव विकासखंड के दुबारी स्थित प्राथमिक विद्यालय दुबारी प्रथम पर शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय को एक मंच पर जोड़कर बच्चों की बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करना है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए शैक्षिक मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर एआरपी समर बहादुर सिंह, प्रधानाध्यापक बालमुकुंद पाण्डेय, संजय कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, मुहम्मद इमरान, बृजभान सिंह, सुमन देवी, अखिलेश मौर्य, परशुराम पाल सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रसूलपुर कंपोजिट विद्यालय पर शिक्षा चौपाल का आयोजन सूरजपुर। दोहरीघाट विकासखंड के अंतर्गत रसूलपुर कंपोजिट विद्यालय पर शनिवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.लाल बहादुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी ने की। इस अवसर पर शिक्षक ब्रजभूषण यादव, गोविंद कुमार, शिक्षक संकुल मनोज यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अभिभावक सहभागिता तथा शासन की शिक्षा संबंधी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा चौपाल जैसे कार्यक्रम विद्यालय और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




