चाकू से हमले में ई-रिक्शा चालक घायल
Mau News - मऊ के बुढावे गांव में शनिवार शाम एक ई-रिक्शा चालक जयराम पर कुछ युवकों के साथ कहासुनी के बाद चाकू से हमला किया गया। जयराम को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढावे गांव में शनिवार की देर शाम ई-रिक्शा चालक पर कहासुनी के बाद हुए चाकू से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुढावे गांव निवासी 50 वर्षीय जयराम पुत्र स्व. रामनरेश राम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 28 फरवरी 2026 को शाम को वह मऊ से अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास सड़क निर्माण स्थल के निकट उन्होंने अपना ई-रिक्शा खड़ा किया, जिस पर वहां मौजूद कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई।
आरोप है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जयराम द्वारा इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे जयराम को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


