बैठक में दस्तावेज लेखकों को किया निर्देशित
Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना में उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेज लेखकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। उप निबंधक प्रहलाद कुमार सरोज ने सभी लेखकों से कहा कि वे अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करने के लिए आधार कार्ड और चरित्र प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि 31 मार्च तक जमा करें। सभी उपस्थित रहे।

मुहम्मदाबाद गोहना। उप निबंधक कार्यालय में रविवार को समस्त दस्तावेज लेखकों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निबंधक प्रहलाद कुमार सरोज ने समस्त दस्तावेज लेखकों को यह निर्देश दिया कि आप लोग अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए आधार कार्ड की फोटो कापी, चरित्र प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि 31 मार्च तक कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। जिससे आगे वित्तीय वर्ष में आप लोगों के लाइसेंस नवीनीकरण का कार्य किया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक नीतीश कुमार यादव समेत समस्त दस्तावेज लेखक एवं कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


